छपरा में व्यवसायी से अपराधियों ने 5 लाख रूपये लूटा, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के अमनौर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकासी कर घर जा रहे एक ब्यवसाई से अपराधियो ने पांच लाख रुपया लूटकर फरार हो गए। घटना शनिवार की चार बजे अपराह्न का बताया जाता है।अपराधी घटना को अंजाम ब्यवसाई के घर से पचास मीटर पूर्व की है।पीड़ित ब्यवसाई तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के शंकर राय के पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है। व्यवसाई का नारायणपुर बगही पुल पर किराना का दुकान है ।बाप बेटा गांव में घूम घूमकर किसानों से अनाज का खरीब बिक्री भी करते है।
व्यवसाई पुत्र अरुण कुमार राय ने अमनौर बाजार से एसबीआई बैक से चार लाख रुपए निकाशी कर बाजार से एक बोरी खाद लेकर बाईक से अपने घर जा रहें थे ।बगही पुल स्थित अपने किराना दुकान पर बाइक लगा कर डिकी से पैसा निकाल थैला में लेकर साइकिल से घर जा रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदामाशो ने पैसा रखा रुपए झपटा मार कर फरार हो गए।
हो हल्ला मचाया गया लोगों की भीड़ जुट गई।इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलने पर अमनौर व तरैया पुलिस घटना स्थल पहुँच तहकीकात में जुटे,अधिकारी अपराधियो के पहचान के लिए बैंक के सी सी टीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 6, 2026क्राइमSaran Crime News: कानून के शिकंजे से नहीं बच सका दहेज हत्या का फरार अभियुक्त, पुलिस ने दबोचा
- August 6, 2026छपराChhapra Sadar Hospital: अब मरीजों को घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन



