छपरा

छपरा में हाई स्पीड एंबुलेंस ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत, सड़क जाम

छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज के समीप अनियंत्रित एंबुलेंस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर हीं बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रहम्पुर निवासी तुलसी बैठा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग व्यक्ति पोखरा में कपड़ा धोने के लिए गया था। कपड़ा धोने के बाद वह अपने घर लौट रहा था तभी छपरा की ओर से मांझी के तरफ जा रही तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। बुजुर्ग के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने छपरा-मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग पर अड़े थे। काफी समझाने के बाद परिजन माने और सड़क जाम हटाया गया। जिसके पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Related Articles

Back to top button