गर्मी की छूटी का है प्लान! छपरा के रास्ते जम्मूतवी तक चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05656/05655 गुवाहाटी-जम्मूतवी-गुवाहाटी वाया छपरा,सीवान,भटनी,देवरीया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गुवाहाटी से 06 मई से 01 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा जम्मूतवी से 09 मई से 04 जुलाई,2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 09 फेरों के लिये किया जायेगा।
05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 मई से 01 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 20.30 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 21.02 बजे, रंगिया से 21.43 बजे, बरपेटा रोड से 22.32 बजे, न्यू बोंगाईंगाँव जं0 से 23.55 बजे, दूसरे दिन कोकराझार से 00.17 बजे, न्यू कूचबिहार से 01.30 बजे, न्यू जलपाईगुडी से 03.45 बजे, किशनगंज से 05.02 बजे, कटिहार से 07.15 बजे, नौगछिया से 08.05 बजे, खगड़िया से 09.00 बजे, बेगूसराय से 09.38 बजे, बरौनी से 10.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 10.38 बजे, देसरी से 11.02 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.22 बजे, छपरा से 15.10 बजे, सीवान से 16.05 बजे, भटनी से 16.55 बजे, देवरिया सदर से 17.05 बजे, गोरखपुर से 18.55 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, लखनऊ से 23.40 बजे, तीसरे दिन हरदोई से 01.37 बजे, बरेली से 03.39 बजे, मुरादाबाद से 05.20 बजे, लक्सर जं0 से 07.20 बजे, रूड़की से 07.42 बजे, सहारनपुर से 08.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.17 बजे, अम्बाला से 10.12 बजे, लुधियाना से 11.58 बजे, जलन्धर कैण्ट से 12.53 बजे, पठानकोट कैण्ट से 15.00 बजे तथा कठुआ से 15.33 बजे छूटकर जम्मूतवी 17.35 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05655 जम्मूतवी-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 मई से 04 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को जम्मूतवी से 10.00 बजे प्रस्थान कर कठुआ से 11.17 बजे, पठानकोट कैण्ट से 12.00 बजे, जलंधर कैण्ट से 13.55 बजे, लुधियाना से 15.00 बजे, अम्बाला से 16.52 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.42 बजे, सहारनपुर से 18.15 बजे, रूड़की से 19.07 बजे, लक्सर से 19.35 बजे, मुरादाबाद से 21.40 बजे, बरेली से 23.09 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 01.11 बजे, लखनऊ से 03.01 बजे, गोण्डा से 05.00 बजे, गोरखपुर से 08.10 बजे, देवरिया सदर से 09.17 बजे, भटनी से 09.55 बजे, सीवान से 10.50 बजे, छपरा से 12.30 बजे, सोनपुर से 14.00 बजे, हाजीपुर से 14.15 बजे, देसरी से 14.47 बजे, शाहपुर पटोरी से 15.14 बजे, बरौनी से 17.45 बजे, बेगूसराय से 18.17 बजे, खगड़िया से 18.57 बजे, नौगछिया से 20.02 बजे, कटिहार से 23.00 बजे, तीसरे दिन किशनगंज से 00.22 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 02.35 बजे, न्यू कूचबिहार से 04.45 बजे, कोकराझार से 06.07 बजे, न्यू बोंगाईंगाँव से 07.42 बजे, बरपेटा रोड से 08.27 बजे, रंगिया से 10.32 बजे तथा कामाख्या से 13.02 बजे छूटकर गुवाहाटी से 13.20 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जी.एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



