छपरा- बलिया रेलखंड के गौतमस्थान- माँझी दोहरीकरण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण कार्य के अन्तर्गत गौतमस्थान- माँझी (8 किमी) रेल खण्ड पर नवनिर्मित दूसरी लाइन एवं बकुलहां-सुरेमनपुर के मध्य किमी 22/8 से 25/3 तक और सुरेमनपुर-रेवती के मध्य किमी 29 से 33/2 कट कनेक्शन पर दोहरीकरण का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर सर्किल मो लतीफ खान द्वारा आज 17 जनवरी,2023 को किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार,वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय,मुख्य इंजीनियर(निर्माण) आशुतोष मिश्रा,मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(प्लानिंग) श्री आर के सिंह,मुख्य विद्युत डिज़ाइन इंजीनियर(निर्माण) ओ पी सिंह,उप रेल संरक्षा आयुक्त श्री बलबीर यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)श्री राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी समेत बी जी निर्माण संगठन एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रेल संरक्षा आयुक्त मो लतीफ ने सबसे पहले गौतमस्थान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और दोहरीकृत सेक्शन के मानक के अनुरूप स्टेशन की पूर्ण ब्लॉक वर्किंग,सिगनलों की स्टैण्डर्ड इंटरलॉकिंग,कलर लाइट सिगनलिंग ,स्टेशन पैनल VDU प्रणाली के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ पॉइंट्स और सिगनलों के रूट सेटिंग, मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, पैदल उपरिगामी पुल,प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,ब्लॉक ओवर लैप,फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी ।
गौतमस्थान स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्राली से गौतमस्थान-माँझी ब्लॉक सेक्शन के निरीक्षण के लिए रवाना हुए । इस दौरान उन्होंने समपार फटक संख्या-64C का भी संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन रामजी राय से दोहरिकृत सह विद्युतीकृत खण्ड पर बरते जाने वाली सावधानियों एवं कार्यप्रणाली पर संरक्षा प्रश्न पूछा और यथोचित उत्तर पाकर संतुष्ट हुए । इसके बाद उन्होंने कर्व संख्या-12/9 का गहन निरीक्षण किया और कर्वेचर पर पड़ने वाले सिगनलों की ऊँचाई एवं ट्रैक से मानक दूरी का मापन किया । इसी क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने ब्लॉक खण्ड में पड़ने वाले पॉइंट क्रासिंग,स्विच एक्सटेंसन जॉइंट्स,चेतावनी बोर्ड एवं समपार फाटकों का संरक्षा निरीक्षण किया तथा दोहरीकृत रेल खण्ड के मानकों के अनुरूप विकसित सभी कार्यो को ठीक पाया ।
तदुपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त ट्रॉली निरीक्षण करते हुए माँझी स्टेशन पहुँचे और ब्लॉक स्टेशन के रूप में विकसित माँझी स्टेशन के दोहरीकरण सम्बंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया । इस दौरान माँझी स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन मास्टर पैनल, रिले रूम,आई पी एस रूम और दोहरीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,स्टेशन वर्किंग रूल,केंद्रीकृत VDU स्टेशन पैनल,प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, कलर लाइट सिगनलिंग , ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,ब्लॉक ओवर लैप,फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प ,पैनल इन्टरलॉकिंग, फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी ।
निरीक्षण के अंतिम चरण में रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्राली से बकुलहां-सुरेमनपुर ब्लॉक सेक्शन में किमी सं-22/8 से 25/2 के मध्य कट कनेक्शन का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े और सुरेमनपुर पहुँचे और निरीक्षण के पश्चात समपार फाटक संख्या-28 एवं 26 का संरक्षा परिक्षण करने के बाद सुरेमनपुर-रेवती के मध्य किमी 29 से 33/2 कट कनेक्शन का संरक्षा निरीक्षण कर दोहरीकृत खण्ड के मानकों के अनुरूप विभिन्न जाँच की ।
उक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा आयुक्त ने ब्लाक सेक्शन में दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों के सुधार,नई लाइन के कर्वेचर के इन्डेन्ट ,नवनिर्मित पूल पुलियाओं तथा ब्लाक सेक्शन में स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लियरेंस तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया ।
ज्ञातव्य हो की छपरा-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण से एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करके भीड़भाड़ वाले उत्तर मध्य रेलवे मार्ग पर दबाव कम हो जाएगा।
समाचार जारी किये जाने तक सी आर एस स्पेशल ट्रेन से सुरेमनपुर- माँझी-गौतमस्थान रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल नहीं हुआ है । आम जनता को यह सूचना दी जाती है कि आज से माँझी-गौतमस्थान रेल खण्ड को आज से दोहरीकृत समझें और रेलवे ट्रैक तथा ओवर हेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







