छपरा में जमीनी विवाद में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
छपरा। सारण में जमीनी विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी है। महिला के सर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के चिन्तामनजंग गांव में रविवार को घटित हुआ है। महिला की पहचान चिन्तामनजंग गंज गांव निवासी रुखसाना खातून (35वर्ष) पति जावेद अख्तर के रूप में हुई है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी दोनों परिवार में मारपीट और विवाद हुआ था।
हत्या का आरोप मृतका के जेठ और उसके परिजनों पर लगा है। धारदार हथियार से चोट लगने के बाद ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जह से पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
घटना के बारे में जनकारी देते हुए मृतका के पड़ोसी विकास कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवार में कई बार मारपीट हो चुका है। आज जमीन पर बाउंडरी के लिए दोनों पक्ष में विवाद हो गया। जिसमे जेठ ने धारदार हथियार से अपने भावे पर हमला कर दिया। जिसके बाद लहूलुहान स्थिति में ईलाज के लिए गड़खा में भर्ती कराया गया। जहाँ से छपरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई।
मृतक के पति का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो गया है। वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती थीं। मौत के बाद बच्चों के परवरिश की चिन्ता सताने लगी है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के चिन्तामनजंग में एक महिला का धारदार हथियार से हमला के बाद मौत का घटना घटित हुआ है। इस मामले महिला के परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की का कार्यवाई किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



