संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, एक बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा

छपरा। शहर स्थित मारुति नंदन हनुमान जी के प्रांगण में रविवार को संत निरंकारी मिशन ब्रांच छपरा 425 के द्वारा प्रशिक्षण शिविर एवं विशाल सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के कोने कोने से महात्माओं एवं सेवादल कार्यकर्ताओ तथा संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोगो का जनसैलाब उमड़ा रहा।
संचालक मुकेश सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं है।यह एक बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा है।उन्होंने कहा कि लोगों को सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा को मानना चाहिए। साथ ही गुरु के बताये रास्ते पर चलना चाहिए।
ब्रह्मवेत्ता सद्गुरु की कृपा से यह संभव हो सकता है।वही शिक्षक महेश कुमार राय ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्संग प्रवचन व भजन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहा है।
सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पूरे विश्व में एक ब्रह्मज्ञान द्वारा मानवता, भाईचारा,के साथ एकत्व का संदेश दे रही हैं,जिससे कि प्यार,नम्रता, सहनशीलता को बढ़ावा देकर मानव परिवार सुंदर व खुशहाल जीवन जी सके।इसके लिए संत निरंकारी मिशन सतत प्रयासरत है।
सेवादल रंजीत प्रसाद व अनूप जी ने कहा की जाति-पाती का भेदभाव को भूलकर सभी मानव को एक समान एक भाव से देखो।तभी मानव का कल्याण संभव हो पाएगा।संचालक मुकेश कुमार सिंह,शिक्षक महेश कुमार राय, संयोजक मनोज कुमार,महिला संचालिका राधा,शिक्षिका सोनम सिंह, अकाउंटेड श्रीराम जी,कैशियर प्रमोद सिंह,सेवा दल अनूप कुमार सिंह,रंजीत प्रसाद,सेवा दल गणेश प्रसाद सहित हजारों लोग मौजूद रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



