सारण में ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर, 4 घायल सदर अस्पताल में भर्ती

छपरा। एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा स्थान के पास स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार में सवार 4 शख्स गंभीर रूप में घायल हातल में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां उनकी पहचान पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के लौरिया गांव निवासी रविंद्र सिंह का 48 वर्षीय पुत्र रूपेश लाल, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अजय श्रीवास्तव का 6 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई गांव निवासी राम अयोध्या लाल का 38 वर्षीय पत्नी किरण देवी,मशरक थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी प्रमोद प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र सुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सभी दिल्ली से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रिश्तेदारी में मशरक थाना क्षेत्र के मठिया गांव में आए थें वही से डुमरसन चिकित्सक से दिखाने जा रहे थे कि महादेवा स्थान के पास ट्रक से टक्कर हो गई और सभी 4 घायल हो गए।
मौके पर इमरजेंसी 112 की टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







