छपरा स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए बना हेल्पबूथ, UTS से करें टिकट बुकिंग
छपरा। होली पर्व के पश्चात वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु जागरूकता एवं भीड़ प्रबंधन में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा 26 मार्च से 30 मार्च तक भीड़ नियंत्रण सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, मऊ, आजमगढ़, देवरिया सदर, भटनी, छपरा एवं सीवान स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश एवं निकास द्वार से कतारबद्ध कर निकलने में सहयोग किया जा रहा है ।
उक्त स्टेशनों पर यात्रियों को गाड़ियों की आवागमन,प्लेटफार्म,सीटों की उपलब्धता तथा स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं की जानकरी हेल्प बूथ लगाकर दी जा रही है ।
UTS बुकिंग काउंटरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रियों को कतारबद्ध करने ,मोबाईल एप के माध्यम से टिकट बुक करने में सहयोग के साथ-साथ QR Code से भुगतान कर टिकट शीघ्र प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसके साथ ही ATVM मशीन से स्वयं अपना टिकट बनाकर लेने हेतु यात्रियों को जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है ।
उक्त स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं फुट ओवर ब्रिजों पर भीड़ नियंत्रण तथा दिव्यांग ,महिलाओं, वृद्ध- बच्चों को खड़ी ट्रेन मे चढ़ने- उतरने मे मदद की जा रही है । इसके अतिरिक्त यात्रियों की आवश्यकतानुसार उनके लगेज उठाने,पानी भरने,व्हील चेयर उपलब्ध कराने तथा कुली व टैक्सी को बुलाने में सहयोग किया जा रहा है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



