होली में ट्रेनों पर पत्थर मारने और कीचड़ फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आमजन से अपील है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेकें। इससे लोको पायलट- गार्ड, यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते है। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा न करें।
स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थो के साथ लेकर यात्रा न करें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। अपने यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फॅसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा आई.आर.सी.टी.सी. के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।
प्रमुख नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



