छपरा की पावन धरती पर दिखी भारत की बहुरंगी संस्कृति की झलक, युवाओं ने निकाला रंगारंग रैली

छपरा। युवाओं के सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम सह अष्टम स्थापना दिवस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शहर के रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा से किया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी गौरव शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, अंतरराष्ट्रीय युवा समिति सह राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अंग्रेज सिंह, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अति देवानंद महाराज, राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक डॉ वी वी त्रिपाठी, समाजसेवी ललित कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।
विभिन्न राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, केरल ,झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब ,छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, नागालैंड, उड़ीसा, झारखंड , गुजरात,तेलंगाना , महाराष्ट्र ,कर्नाटक,असम,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,बिहार आदि से आए हुए युवा अपनी प्रादेशिक वेशभूषा में निकल कर भारत की बहुरंगी संस्कृति की झलक दिखलाई।
साथ ही साथ युवाओं ने संकल्प लिया कि भले ही हमारी वेशभूषा ,भाषा ,जाति धर्म ,अलग-अलग हो पर हम सभी मिलकर अपनी भारत की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे तथा अपने सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया इंडिया के अध्यक्ष राष्ट्रपति से सम्मानित मंटू कुमार यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है हम सभी मिलकर अपने सपनों के भारत का निर्माण करेंगे जिसमें ना तो भेदभाव होगा ना ही ऊंची नीच होगी ।
भारत वर्षों से एकता एवं अखंडता के लिए जाना जाता है और आगे भी हम सभी मिलकर इस की एकता एवं अखंडता की को बनाए रखेंगे एवं आपस में मिलजुल कर एक नए भारत का निर्माण करेंगे। पदयात्रा में रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मकेशर पंडित , मीना कुमारी, प्रियंका कुमारी,अंजली कुमारी ,नीतू कुमारी, आदि से आए हुए सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 18, 2026SiwanSiwan News: सीवान के डीएम-एसपी दोनों हटाए गए, भरत सोनी बने नए एसपी, विजय प्रकाश मीणा संभालेंगे डीएम की जिम्मेदारी
- August 18, 2026छपराSaran SSP Transfer: सारण के एसएसपी विनीत कुमार का तबादला, रौशन कुमार संभालेंगे कमान
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप



