सारण:रिविलगंज में बाइक सवार अपराधियों ने प्रोपटी डीलर की गोली मारकर की हत्या

छपरा । जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ छपरा-सिवान मुख्य पथ एनएच 85 पर शनिवार की सुबह दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बेखौफ अपराधियों ने एक प्रोपेटी डीलर को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन फानन में स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया।जहा मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और सवजनो ने छपरा-सिवान मुख्य पथ पर देवरिया मोड़ के पास सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
आधे घंटे तक शव पोस्टमार्टम करने नही आने के बाद आवागमन बहाल कर दिया।मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनीवास पंचायत के देवरिया चट्टी निवासी जिमदार महतों के 50 वर्षीय पुत्र गोरख महतों के रूप में की गई हैं।जानकारी के मुताबिक गोरख महतो अपने दरवाजे के पास अखबार पढ़ रहे थे।इस दौरान अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया।अपराधियों की भागने के दौरान एक बाइक स्टार्ट नही हुआ तो अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस ने लोगों को समझाने के प्रयास कर रही हैं और जल्द अपराधियों को दबोचने की बात कही गई। वही आक्रोषित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। जिसके बाद नाराज डॉक्टरों ने कार्य वहिष्कार कर दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



