छपरा नगर निगम मे स्वच्छ तीर्थ कैंपेन का प्रभारी मेयर रागनी देवी ने किया शुभारंभ

छपरा। छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेशानुसार 14 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक सभी धार्मिक स्थलों पर स्वच्छ तीर्थ कैपेन आयोजन कराने के लिए उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा, स्वच्छता पदाधिकारी सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा, सिटी मिशन मैनेजर,सुधीर कुमार हिमांशु को आदेश जारी किया।
जिसके आलोक मे 14 जनवरी को स्वच्छ तीर्थ कैपेन का शुभारम्भ कार्यकारी महापौर रागनी देवी के द्वारा पंच मंदिर भगवान बाजार छपरा के साथ शुरु किया गया।
स्वच्छ तीर्थ कैपेन मे सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों मे साफ- सफाई ,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद,पोस्टर बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार,एवं सफाई ड्राइव के पहले एवं बाद का फोटोग्राफ स्वच्छतम पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यकर्म मे कार्यकारी महापौर रागनी देवी, सिटी मैनेजर, वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा,सिटी मिशन मैनेजर,सुधीर कुमार हिमांशु,स्वछता पदाधिकारी,सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा,मंदिर के पुजारी,स्थानीय नागरिक एवं सफाई एजेंसी के सफाई कर्मी उपलब्ध थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



