सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म “कोख” का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी डेस्क। आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “कोख” का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है जिसमें चिंटू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता राकेश डांग और लाल विजय शाहदेव हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन प्रबीण कुमार शर्मा ने किया है। फिल्म के सहनिर्माता अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आएगा।
यह कहना है फिल्म के निर्माता राकेश डांग का। उन्होंने कहा कि कोख एक सामाजिक विषय है, जो सीधे महिलाओं से जुड़ता है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन के यात्रा पर ले जाएगी जहां उन्हें समाज की हकीकत से भी रूबरू कराएगी। हमारी यह फिल्म महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त धारणा को बदलने के लिए भी है।
वही फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए चिंटू ने कहा कि कथा प्रधान फिल्मों में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। इस मामले में मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसी फिल्में लगातार मिलती हैं। कोख भी उसी में एक होगी। इसमें मेरी भूमिका बेहद अलग और चैलेंजिंग है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को पसंद आएगी। सबसे बड़ी बात है कि यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है, जिसे दर्शक खूब प्यार और आशीर्वाद दे।
इस फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों के दिल को छू लेने वाले हैं। फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म ने अपनी पहचान उन्नत की है और विभिन्न विषयों को लेकर मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ा रही है। इसमें दर्शकों का भी बेहद सहयोग रहा है क्योंकि उन्होंने भी अच्छी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया है।
यही वजह है कि भोजपुरी में फिल्मों की बजट भी काफी बढ़ रही है और हमारे इंडस्ट्री की और लोगों का आकर्षण भी बढ़ने लगा है। हमारी फिल्म “कोख” अभी इस श्रेणी में आती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी।
आपको बता दें कि फिल्म “कोख” के लेखक लाल विजय शाहदेव हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत ओम झा का है। संकलन अखिलेश सिंह का है। क्रिएटिव डायरेक्टर कामाक्षी ठाकुर हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, ओम झा, राकेश निराला, विनय निर्मल हैं। नृत्य लक्की विश्वकर्मा व एम. के. गुप्ता जोय (मनोज) और कला नाजीर शेख का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए



