छपरा

Sonpur Mela Mitra: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सोनपुर मेले की हर जानकारी, AI सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ करेगा मदद

मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी लॉन्च

छपरा। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है। अब मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लोगों को उनके व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगी। इस पहल के तहत लोगों को बिना कोई नया ऐप डाउनलोड किए व्हाट्सऐप के माध्यम से मेले की जानकारी मिल सकेगी।

खास बात यह है कि आगंतुक अपनी जरूरत के अनुसार सवाल टाइप करने के साथ-साथ बोलकर भी पूछ सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर को सोनपुर मेला मोबाइल ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित व्हाट्सऐप सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ का शुभारंभ किया है।

कार्यक्रमों और स्टॉल की मिलेगी जानकारी

‘सोनपुर मेला मित्र’ के माध्यम से मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और उनकी समय-सारणी की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा हस्तशिल्प, खान-पान और विभिन्न बाजारों के स्टॉल भी आसानी से खोजे जा सकेंगे।

पार्किंग से लेकर आपातकालीन सहायता तक

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्किंग, शौचालय, पेयजल केंद्र और चिकित्सा शिविर जैसी जरूरी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। प्रशासन की ताजा घोषणाएं भी सीधे लोगों तक पहुंचेंगी। आपातकालीन स्थिति में एसओएस, खोया-पाया और हेल्पलाइन की सुविधा भी दी गई है।

क्यूआर कोड स्कैन कर जुड़ें

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आगंतुक व्हाट्सऐप नंबर +91 94300 22220 पर संदेश भेज सकते हैं या पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। मेले की आधिकारिक वेबसाइट sonepurmela.in और गूगल प्ले स्टोर पर मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है। इस डिजिटल पहल से मेले में आने वाले लोगों को जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button