छपरा। पड़ोस में हुए विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक परिवार को अपना जवान बेटा गंवाना पड़ा। मां और बहन के साथ मारपीट के बाद बचाने पहुंचे बेटे पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब छह साल पुराने इस हत्याकांड में अब अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीन सगे भाइयों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उन्हें तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
Chhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर की अदालत ने भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मिरचइया टोला निवासी मैनुद्दीन, जैनुद्दीन अली अहमद और गुलाम रब्बानी उर्फ रिंकू को भारतीय दंड विधान की धारा 302/34 के तहत दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने धारा 323/34 के तहत छह माह और धारा 341/34 के तहत एक माह के कारावास की सजा भी सुनाई है। वहीं, आरोपी मैनुद्दीन को धारा 354 के तहत एक वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी हुई थी मारपीट
मामला 11 सितंबर 2020 का है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मिरचइया टोला निवासी शमीमा खातून, पति वकील अंसारी ने जख्मी हालत में सदर अस्पताल छपरा में अपना फर्द बयान दर्ज कराया था। अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया था कि घटना की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी मैनुद्दीन उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। आरोप के अनुसार, घर में एकांत पाकर उसने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर सुनकर जब शमीमा खातून अपनी बेटी को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गई। इसी दौरान उनका बेटा आदिल भी बचाने के लिए पहुंचा। आरोप है कि तभी अन्य आरोपितों ने मिलकर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
पटना में इलाज के दौरान हुई थी आदिल की मौत
घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया। आदिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या के मुकदमे में तब्दील हो गया और पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया।
आठ गवाहों की गवाही के आधार पर सुनाया फैसला
इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने सरकार का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता समेत कुल आठ गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई गई। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपितों को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
अदालत के इस फैसले के साथ ही आदिल हत्याकांड में करीब छह साल से चल रही न्यायिक प्रक्रिया का अहम पड़ाव पूरा हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



