छपरा में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की चाकू मारकर हत्या

छपरा। सारण में अपराधियों ने एक युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया है।घटना गौरा ओपी थाना क्षेत्र के गौरा गांव के के पास घटित हुआ है।मृतक की पहचान गौरा बिचला टोला निवासी अभिमन्यु यादव उर्फ भानु राय के रूप में हुआ है ।घटना गुरुवार के देर रात का है। शव मृतक के गांव से ही कुछ दूरी पर बरामद किया गया।
हत्या को खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपराधियो द्वारा निर्मम तरीके से हत्या की गई है। शव पर कई जगह ज चाकू के जख्म के निशान पाए गए है। लहूलुहान स्थिति में शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है। देर रात में घटनास्थल पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए छपरा भेज दिया है। मृतक अपने क्षेत्र का चर्चित व्यक्ति था। इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव भी लड़ा था।
शव मिलने की जानकरी के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। मृतक रोजाना के तरह बाजार से वापस अपने घर आ रहा तभी अपराधियो ने चाकू गोद दिया।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक दिव्यांग थे। दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
गुरुवार के शाम गौरा बाजार से वापस अपने घर आ रहे थे। तभी उन्हें अपराधियो द्वारा चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया हैं।
मृतक भानु राय का किसी से कोई दुश्मनी नही था बावजूद इसके निर्मम तरीके से चाकू गोदकर हत्या किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
मृतक क्रिकेट का शौकीन और अच्छा खिलाड़ी भी था। जी समय समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया करता था। जिससे युवाओ में उसकी अच्छी पैठ थी।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए गौरा ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष मुर्तजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौरा बिचला टोला के बाख एक व्यक्ति का शव देर रात में बरामद किया गया है।
युवक को चाकू गोदकर हत्या की गई है। फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







