
छपरा। पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों के लिखित आवेदन पर अवतारनगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को अवतारनगर थाना में मृतका के परिजनों की ओर से हत्या के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 17 अगस्त को पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया था।
पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 26 अगस्त को महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की।
इस संबंध में अवतारनगर थाना कांड संख्या 297/26, दिनांक 27 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि कांड के तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर अवतारनगर थाना पुलिस टीम ने हत्याकांड में संलिप्त तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मौजमपुर निवासी स्वर्गीय जुगेश्वर मांझी के पुत्र किशन मांझी और किशुन मांझी के पुत्र मिथलेश कुमार मांझी शामिल हैं। मामले में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है पुलिस
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में अवतारनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



