लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन का छठा पदस्थापना समारोह आयोजित

छपरा। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन का छठा पदस्थापना छपरा शहर के होटल अमितांश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशन 322E के जिलापाल लायन विनोद अग्रवाल, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन प्रकाश नंदा, इंडक्टिंग ऑफिसर छपरा के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक लायन डॉ एस के पाण्डेय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन गोविंद सोनी व संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प ने किया। अध्यक्ष गोविंद सोनी ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के उद्देश्य को पूरी तरह धरातल पर उतार रहा है। चाहे पौधरोपण का काम हो या लोगों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाने की बात हो या मानव सेवा का कोई भी काम हो, हमारा क्लब हमेशा आगे रहा है।
आगामी वर्ष में क्लब एक नई प्रोजेक्ट पर काम करेगा जिसका नाम नन्ही परी संगिनी उपहार है साथ ही पौधारोपण, हेल्थ चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर कर, शहर में कुछ जगहों पर शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों पर काम करेगा। पिछले वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा कल्ब सचिव लायन विकास गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



