Saran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत
पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

छपरा। शहर के श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और फिर युवक पुल से नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी सुरेश राय के लगभग 32 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।
Rape in Saran: सारण में प्रेमी से मिलने गयी नाबालिग प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार युवक किसी रिश्तेदार के यहां से लौटकर छपरा शहर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह श्यामचक स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल भगवान बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सारण के नये HQ डीएसपी अभिषेक कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वीटी सिंह का हुआ तबादला
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उनका आरोप है कि पुल पर तीखे मोड़, पर्याप्त रोशनी का अभाव और सुरक्षा बैरियर की ऊंचाई कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर नियमित रूप से स्ट्रीट लाइट चालू रखी जाए, सुरक्षा बैरियर को अधिक ऊंचा और मजबूत बनाया जाए तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



