छपरा में गैरेज बंदकर घर लौट रहे मैकेनिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

छपरा। सारण में तेज रफ्तार वाहनों का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। जहां वाहनों के चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। इसी तरह का एक दुर्घटना सारण जिले के मांझी में घटित हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के माझी गोढा पर निवासी सर्वजीत शर्मा (30 वर्ष) पिता चंद्र देव शर्मा के रूप में हुआ है। जो देर शाम एकमा से अपना दुकान बंद कर घर आ रहा था । तभी मांझी बरौली मुख्य पथ पर बरेजा के पास अनियंत्रित वाहन जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां से गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई।घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि मृतक सर्वजीत शर्मा रोजाना की तरह अपना दुकान बंद कर घर आ रहे थे।
घर आने के क्रम में बरेजा के समीप किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें माझी सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में कुछ समय तक इलाज चला लेकिन बिगड़ते हालात के बीच उन्हें पीएमसीएच रेफर के दौरान मौत हो गया। मृतक एकमा में कार मैकेनिक का काम करते थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



