दिव्यांगजनों का समूह बनाने का डीएम ने दिया आदेश-चिन्हित दिव्यांगजनों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित-

छपरा: दिव्यांगजन के अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अन्य बिन्दुओं पर सुझाव प्राप्त होने पर उचित माध्यम से उनके क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए जिलास्तरीय समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर निगम स्तर पर दिव्यांगजनों का समूह बनायें। दिव्यांगजनों के समूह में विभिन्न तरह की दिव्यांगताओं की जाँच कर चिन्हित करें, उनके बाद उनके आवश्यकतानुसार सहायक कृत्रिम अंग, अन्य सहायक उपकरण इत्यादि प्रदान की जाय। इसी समूह से वैसे दिव्यांगजनों को चयन करे जो आगे व्यवसाय करना चाहते हो उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए लोकल लेवल कमिटि बनाने के उदेश्यों की चर्चा करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय न्यास के तहत मांसिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्त्यिों के कल्याण हेतु लोकल लेवल समिति का गठन किया गया है जिसके द्वारा मांसिक रुप से दिव्यांगजनों को समय-समय पर सहायता प्रदान की जाती है।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए बैट्री चालित ट्राई साईकिल की स्क्रीनिंग समिति की जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत संचालित राज्य योजना सबल के तहत कृत्रिम अंग एवं उपकरण का वितरण करने हेतु इस समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा दिव्यांगजनों की मूलभूत आवश्यकतानुसार आवागमन, शिक्षा एवं रोजगार के उदेश्य से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की जाती है।बैठक में प्रभारी पदाधिकारी-सह-सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सारण डॉ अनुराधा लक्ष्मी एवं जिलास्तरीय समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



