छपरा में श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने मजदूरों से की संवाद: बोले- श्रमिकों के सार्वभौमिक विकास के लिए सभी स्तर पर कार्य के लिए तत्पर है सरकार
छपरा । सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम ने अपने विधानसभा क्षेत्र गड़खा के मौजमपुर पंचायत में श्रम विभाग, श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के तहत श्रमिकों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। खबर लिखे जाने तक लगभग 50 श्रमिकों के आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से कुछ का ऑनलाइन कार्ड बनाया गया। मंत्री ने श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड का वितरण किया। साथ ही वहाँ मौजूद श्रमिकों से उनके हितार्थ बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ और पंजीकरण संबंधित जानकारी प्राप्त की और श्रमिकों का निबंधन भी करवाया। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं के लाभ हेतु पंजीकरण कराने का आग्रह किया। मंत्री ने उनके दैनिक आय, उनकी संघर्ष और समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्हें सम्मानजनक जीवीकोपार्जन हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बिहार सरकार अपने श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए विभाग के बोर्ड के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
जिसके तहत ‘मृत्यु लाभ’, ‘दाह संस्कार’, ‘मातृत्व लाभ’, ‘निर्माण श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता’, ‘विवाह के लिए वित्तीय सहायता’, ‘वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना’, ‘दुर्घटना अनुदान’, ‘पारिवारिक पेंशन’, ‘विकलांगता पेंशन’, ‘नकद पुरस्कार’, ‘पितृत्व लाभ’ आदि दिया जा रहा है। मैं सभी श्रमिक बंधुओं से आग्रह करूँगा कि आप सभी बोर्ड और ई – श्रम पोर्टल पर अपना निबंधन करायें और सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ लें। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि विभाग आपके हितार्थ सभी स्तरों पर कार्य कार रही है, जिसमें आपकी प्रमुख भागीदारी भी नितांत आवश्यक है। उक्त अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती स्वाति के साथ विभाग के अन्य अधिकारी के साथ- साथ स्थानीय कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



