Auto

Bajaj ने लॉन्च की नई Avenger Street 220, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स और क्रूज़र लुक!

2026 Bajaj Avenger Street 220 भारत में हुई लॉन्च

Bajaj Auto ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी लोकप्रिय क्रूजर लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी ने नई Bajaj Avenger Street 220 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह नई बाइक मुख्य रूप से शहरों और शहरी सड़कों पर राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए पेश की गई है, जो इसके टूरिंग-केंद्रित ‘क्रूज़’ वर्जन से काफी अलग है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नई Avenger Street 220, पुरानी Street 160 का रिप्लेसमेंट है, जिसे कंपनी ने अब भारत में बंद कर दिया है। आइये आगे जानते है इस बाइक की खासियत के बारे में।

2026 Bajaj Avenger Street 220 Price

बजाज ऑटो ने नई Avenger Street 220 की आकर्षक कीमत 1,28,933 रुपये (एक्स-शोरूम, तेलंगाना) रखी है। कीमत के मामले में यह बाइक मिड-बजट सेगमेंट के ग्राहकों को काफी लुभाएगी। लुक्स को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इसे दो बेहतरीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है, जिनमें Ebony Black और Cocktail Wine Red शामिल हैं। ये दोनों ही शेड्स बाइक के मस्कुलर और आरामदायक क्रूज़र-स्टाइल डिज़ाइन को और ज्यादा निखारते हैं।

जो ग्राहक इस स्टाइलिश क्रूजर को अपने घर लाना चाहते हैं, वे Bajaj Auto की ऑफिशियल वेबसाइट (bajajauto.com/bikes/avenger/avenger -street-220#) पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अपने नजदीकी बजाज डीलरशिप पर जाकर इसे ऑफलाइन बुक कर सकते हैं।

2026 Bajaj Avenger Street 220 Specifications

परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Bajaj Avenger Street 220 में मौजूदा Avenger Cruise 220 इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, ट्विन-स्पार्क DTS-i, फ्यूल-इनजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, SOHC 2-वॉल्व इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 8,500 rpm पर 18.76 bhp की मैक्सिमम पावर और 7,000 rpm पर 17.55 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। स्मूथ राइडिंग और बेहतर माइलेज के लिए इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

2026 Bajaj Avenger Street 220 Suspension

बजाज ने इस बाइक की राइड क्वालिटी पर खास ध्यान दिया है। इसके फ्रंट में डबल एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में Single-Channel ABS के साथ 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 180mm ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन और आकर्षक लुक वाले 17-इंच (फ्रंट) और 15-इंच (रियर) के ट्यूबलेस ब्लैक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

2026 Bajaj Avenger Street 220 Dimensions

अगर इसके डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,210mm, चौड़ाई 806mm, ऊंचाई 1,070mm और व्हीलबेस 1,490mm है। इसकी सीट हाइट 737mm है, जो कम हाइट वाले राइडर्स के लिए भी बहुत आरामदायक है। वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 169mm और कुल वजन 160 किलोग्राम है, जो इसे सिटी राइडिंग में बेहतरीन संतुलन देता है। साथ ही लंबे सफर के लिए इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Author Profile

Sanjeevani Desk

Related Articles

Back to top button