छपरा

एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश

रिविलगंज नगर पंचायत में वोटों का खेल, किसी की जीत तो किसी की टूट गई उम्मीद

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को स्थायी सशक्त समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गई। चुनाव में कई सीटों पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जहां जीत-हार का फैसला महज एक वोट से हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक मायूस नजर आए।

NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा

चुनाव में सशक्त समिति संख्या-01 विकास कुमार सिंह, संख्या-02 किशोर कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा संख्या-03 से दिनेश राय विजयी घोषित किए गए। इनमें दिनेश राय पुराने चेहरे है, जबकि विकास कुमार सिंह और किशोर कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह स्थायी सशक्त समिति में नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं।

निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने मतगणना पूरी होने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गुप्त मतदान के बाद हुई मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सबसे पहले प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर पार्षदों ने निर्धारित समय पर गुप्त मतदान किया। मतगणना की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह की निगरानी में कराई गई।

मतगणना पूरी होते ही परिणाम की घोषणा की गई, जिसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई।

मामूली मतों के अंतर से तय हुई जीत-हार

सशक्त समिति संख्याविजेता प्रत्याशीप्राप्त मतप्रतिद्वंद्वीप्राप्त मतजीत का अंतर
01विकास कुमार सिंह11दिना चौधरी101 मत
02किशोर कुमार सिंह उर्फ पप्पू12खुशबू कुमारी093 मत
03दिनेश राय11चिंता देवी101 मत

चुनाव को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

चुनाव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था सारण सह निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय तथा बीडीओ रिविलगंज सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

कार्यालय परिसर के बाहर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन

मतगणना को लेकर दर्ज हुई आपत्ति

चुनाव परिणाम के बाद सशक्त समिति संख्या-02 से विजयी प्रत्याशी किशोर कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई।

अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि सशक्त समिति संख्या-01 में दो बैलेट तथा संख्या-03 में एक मत गलत कॉलम में चिन्हित किया गया था, जिसे अवैध घोषित किया जाना चाहिए था।

हालांकि निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं द्वारा नाम वाले कॉलम में चिन्ह लगाया गया था, जिससे मतदाता की मंशा स्पष्ट हो रही थी। इसलिए शिकायत को अस्वीकार कर दिया गया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button