क्राइमछपरा

सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए

537 लीटर शराब, कट्टा और स्मैक बरामद

छपरा। सारण जिले में अपराध और शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए बीते 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध शराब, हथियार, स्मैक, वाहन समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान शराब सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई। साथ ही देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त करने की दिशा में भी अभियान चलाया गया।

Saran Crime News: शौच करने गया चालक, लौटते ही उड़ गया टेम्पू! पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा

अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 51 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें वारंटी, शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट से जुड़े आरोपी शामिल हैं।

गिरफ्तारी का विवरण

श्रेणीगिरफ्तार अभियुक्त
वारंट मामले में06
शराब सेवन में18
शराब कारोबार में11
हत्या के प्रयास में05
चोरी के मामले में04
जुआ अधिनियम में02
आर्म्स एक्ट में01
एनडीपीएस एक्ट में01
अन्य मामलों में03
कुल गिरफ्तारी51

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?

अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब, हथियार एवं अन्य सामान बरामद किए हैं।

बरामद सामानसंख्या / मात्रा
देशी शराब520 लीटर
विदेशी शराब17.25 लीटर
कुल शराब537.25 लीटर
देशी कट्टा01
स्मैक10 ग्राम
टेम्पू01
मोटरसाइकिल03
गैस सिलेंडर02
स्टील ड्रम02
कलम02
बैनर01
लॉटरी साटने वाला कागज01
कार्बन गद्दी01
मोबाइल01
नगद राशि₹21,740

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई

जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 11 वाहनों से 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button