क्राइमछपरा

सारण SSP ने सोनपुर थाने को लिया गोद, अब दिखेगा स्मार्ट पुलिसिंग का असर

जनता की शिकायतों पर अब होगी त्वरित कार्रवाई

छपरा। सारण पुलिस ने “स्मार्ट पुलिसिंग” को धरातल पर उतारने की दिशा में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज्य सरकार और भारत सरकार के निर्देशों के तहत सोनपुर थाना को “गोद” लेकर वहां की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाने की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही तय करना और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षकण

इसी क्रम में गुरुवार को एसएसपी द्वारा सोनपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेख, लंबित कांडों की स्थिति, मालखाना प्रबंधन, डिजिटल कार्य प्रणाली, विधि-व्यवस्था संधारण और आम नागरिकों से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Fame India Survey: सारण DM की प्रशासनिक कार्यशैली का देशभर में डंका, चर्चित अफसरों में शामिल

एसएसपी ने विशेष रूप से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, संवेदनशील कांडों की प्राथमिकता के आधार पर जांच तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद

निरीक्षण के साथ ही थाना परिसर में जनता मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े आवेदन पुलिस अधिकारियों को सौंपे। एसएसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करना स्मार्ट पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से थाना स्तर पर नियमित जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा की जाएगी।

समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

एसएसपी ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सारण पुलिस उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी थाना से संपर्क करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन की इस नई पहल को क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की व्यवस्था सभी थानों में लागू होती है तो पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा और बेहतर होगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button