क्राइमछपरा

Crime News: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 किलो चांदी और 25 ग्राम सोना के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

चोरी के जेवरात बरामद कर गिरोह का पर्दाफाश

छपरा: सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 25 ग्राम सोना और लगभग 3 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जबकि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को डेरनी थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों के पास चोरी के आभूषण छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर चोरी के जेवरात बरामद किए और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में डेरनी थाना कांड संख्या-127/26, दिनांक 14.05.2026 के तहत धारा 331(4), 334(1), 305 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

क्रम संख्याअभियुक्त का नामपिता का नामपता
1विकास कुमारस्व. धर्मदेव महतोबजरांहा, थाना-डेरनी, सारण
2धमेन्द्र कुमारस्व. मंगल महतोबजरांहा, थाना-डेरनी, सारण
3कलाम हुसैनमुमताज अंसारीबजरांहा, थाना-डेरनी, सारण

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें डेरनी थाना कांड संख्या-138/26 एवं 146/26 में धारा 305 बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।

बरामद सामान की सूची

बरामद आभूषणमात्रा/विवरण
चांदी के आभूषणलगभग 3 किलोग्राम
पायल16 जोड़ा
बिछिया9 जोड़ा
तीन लरी बिछिया5 पीस
सिकड़ी4 पीस
बाजूबंद2 पीस
चोटी3 पीस
चाभी रिंग2 पीस
मेंहदी छल्ला6 जोड़ा
जुतिया2 पीस
अन्य टूटे आभूषणकई पीस
सोने के आभूषणलगभग 25 ग्राम
मंगलसूत्र1 पीस
लॉकेट2 पीस
मांगटीका1 पीस
नथुनी3 पीस
चैन1 पीस
अंगूठी1 पीस

सारण एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button