छपरा

छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, फिर ट्रक ने 4 लोगों को कुचल डाला

मौके पर 4 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे SSP

छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। ब्रह्मपुर-रिविलगंज रोड पर प्रभुनाथ सिंह कॉलेज के आगे एक पिकअप वाहन के पलटने के बाद सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 06 मई 2026 को सुबह करीब 05:30 बजे एक पिकअप वाहन ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। प्रभुनाथ सिंह कॉलेज के आगे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान सड़क पर गिरे लोगों को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

हादसे में 4 लोगों की हुई है मौत

इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और 2 अन्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

क्रम संख्यानामसंबंध/पहचानउम्रपता
1राहुल कुमारपिता: जगदीश राम20 वर्षग्राम पिपरा कला, थाना नरही, जिला बलिया (उ.प्र.)
2अवधेश कुमार ग्वालपिता: कमलेश ग्वालग्राम धोंधी, थाना साढी, जिला हरदोई (उ.प्र.)
3सोनी देवीपत्नी: सुनील यादव (घायल शिवम की मां)ग्राम मरदान, जिला हरदोई (उ.प्र.)
4प्रीति देवीपत्नी: मनोज कुमारग्राम उन्नाव, जिला उन्नाव (उ.प्र.)

 

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में मामले की जांच तेज कर दी गई है। यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक चालक की तलाश तेज

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर I-RED एवं ई-साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किया गया है। फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

SSP ने लिया घटना का जायजा

वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं यातायात डीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button