सारण के प्रमंडलीय आयुक्त का आदेश: मार्च खत्म होने से पहले भरें सरकारी खजाना, सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती आवश्यक
राजस्व लक्ष्य में लापरवाही पड़ेगी भारी

छपरा: सारण प्रमंडल में आंतरिक संसाधनों से राजस्व प्राप्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को मार्च माह की शेष अवधि में राजस्व प्राप्ति के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष के समापन से पहले राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जीएसटी संग्रहण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विभिन्न विभागों की समीक्षा
बैठक में परिवहन, निबंधन, नगर निकाय, जिला परिषद, मापतौल और राष्ट्रीय बचत समेत सभी विभागों की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में शिथिलता बरती जाएगी, उनके जिम्मेदार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।
सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती का निर्देश
खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र के सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती समय पर सुनिश्चित कराई जाए। इससे राजस्व संग्रहण में अपेक्षित वृद्धि हो सकेगी।
राष्ट्रीय बचत योजनाओं के प्रचार पर जोर
राष्ट्रीय बचत योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी डाकघरों के माध्यम से इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और राजस्व प्राप्ति में बढ़ोतरी हो सकेगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी
बैठक में आयुक्त के सचिव और अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रमंडल के तीनों जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान राजस्व संग्रहण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी दिनों में लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस रणनीति पर भी विचार किया गया।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 25, 2026रिविलगंज के अहिल्या उद्धार स्थल को मिलेगी नई पहचान! रामायण सर्किट से जोड़ने की पहल तेज
छपराApril 25, 2026Job Alert : छपरा में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 15 पदों के लिए होगा चयन
पटनाApril 25, 2026पटना हाईकोर्ट आतंकी हमले से भी पूरी तरह सुरक्षित, ATA ने मॉक ड्रिल से दिखाई काबिलियत
बिहारApril 23, 2026Jamin Registry: अब 80 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा, बनेगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट







