Rojagar Mela: छपरा में लगा रोजगार का महाकुंभ, 796 युवाओं को मिली नौकरी
राजेंद्र स्टेडियम बना रोजगार का केंद्र

Rojagar Mela Chhapra: जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में उत्साहित रोजगार अभ्यर्थियों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन में सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल बना रहा।
डीएम ने किया रोजगार मेला का उद्घाटन
नियोजन मेला का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, आईएएस, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सहायक निदेशक नियोजन, उपनिदेशक नियोजन, नियोजन पदाधिकारी सुश्री पिंकी भारती एवं विकास कुमार, तथा निदेशक, लॉर्ड बुद्धा एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
एक रोजगार के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
अपने संबोधन में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नियोजन विभाग द्वारा की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के आरंभ से ही उमड़ी रोजगार अभ्यर्थियों की भीड़ यह दर्शाती है कि जिले के युवा रोजगार को लेकर गंभीर और उत्साहित हैं। उन्होंने इस नियोजन मेला को वर्तमान सरकार द्वारा निर्धारित एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी प्रयास बताया। साथ ही उन्होंने अवर प्रादेशिक योजनालय, छपरा को इस प्रकार के उत्साहवर्धक आयोजनों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
28 कंपनियों ने किया नियोजन
इस एकदिवसीय नियोजन मेला में कुल 28 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता दर्ज की, जिनके माध्यम से 796 योग्य अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, मेले में उपस्थित 9 विभिन्न सरकारी एवं संबंधित विभागों द्वारा 1463 युवाओं को करियर, कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग्य एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें आगे की तैयारी में सहायता मिल सके। वहीं, नियोजन विभाग द्वारा बड़ी संख्या में आगंतुकों का N.C.S. (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधन कराया गया, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले नियोजन कैंप/मेलों में उन्हें स्टडी किट एवं टूल किट जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गजेंद्र कुमार, कुशल युवा संचालक, हंसराजपुर को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रकार विभिन्न विभागों, निजी कंपनियों एवं प्रशासन के सामूहिक प्रयास से जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का सफल समापन हुआ। मेले के सुचारु एवं प्रभावी संचालन में सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सभी स्तरों पर सराहना की गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



