छपरा-सीवान होकर चलने वाली टाटानगर-थावे एक्सप्रेस में लगेगा LHB कोच
यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और भरोसेमंद सफर

छपरा। छपरा-सीवान मार्ग से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने टाटानगर-थावे-टाटानगर एक्सप्रेस (18181/18182) को अब कन्वेंशनल आई.सी.एफ. रेकों की बजाय एल.एच.बी. रेकों के साथ चलाने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के साथ ही यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
एल.एच.बी. (लोनग हेड बोगी) रेक आई.सी.एफ. कोचों की तुलना में कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिज़ाइन, डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट और यात्रियों के लिए चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इसके अलावा एल.एच.बी. रेक की रखरखाव लागत आई.सी.एफ. कोचों की तुलना में कम होती है, जिससे रेलवे की दक्षता और सुरक्षा में भी सुधार आता है।
ट्रेन में लगेगा 22 कोच
रेलवे प्रशासन के अनुसार, टाटानगर से 27 मार्च, 2026 को चलने वाली 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस तथा थावे से 29 मार्च, 2026 को चलने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस अब संशोधित रेक संरचना के साथ चलेगी। इन ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- जनरेटर सह लगेज यान – 01
- एल.एस.एल.आर.डी. – 01
- सामान्य द्वितीय श्रेणी – 04
- शयनयान श्रेणी – 07
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 05
- वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी – 02
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 02
रेल अधिकारियों ने बताया कि एल.एच.बी. रेक के इस्तेमाल से न केवल यात्रा का आराम बढ़ेगा बल्कि दुर्घटना सुरक्षा भी बेहतर होगी। एंटी-टेलीस्कोपिक डिज़ाइन और डिस्क ब्रेक तकनीक के कारण ट्रेन के कोच एक-दूसरे में घुसने का खतरा न्यूनतम हो जाता है। हाइड्रोलिक सस्पेंशन यात्रियों को झटकों और असमान पटरियों पर भी आरामदायक सफर का अनुभव देता है।
रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा, “एल.एच.बी. रेक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा इनकोचों में बायो-टॉयलेट और चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जो लंबे समय से यात्रियों की मांग रही हैं। इस बदलाव से टाटानगर-थावे मार्ग पर यात्रियों को बेहतर सफर मिलेगा।”
रेल यात्रियों के अनुसार, आई.सी.एफ. रेक की तुलना में एल.एच.बी. रेक अधिक स्थिर और आरामदायक हैं। यात्रियों को उम्मीद है कि नए रेक के साथ ट्रेन का सफर अब और सहज और सुरक्षित होगा।
इस बदलाव के साथ रेलवे प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि छपरा-सीवान मार्ग के यात्री आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सकें, और लंबे समय तक इस रेक का संचालन यात्रियों की सुविधा में सुधार के रूप में जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



