CLAT PG Result: सारण के अवनीश कुमार सिंह ने CLAT PG परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
शांत स्वभाव, कड़ी मेहनत और बड़ी कामयाबी

छपरा। सारण जिले के लिए गर्व का क्षण है। छपरा सदर प्रखंड के खलपुरा निवासी अवनीश कुमार सिंह ने प्रतिष्ठित CLAT PG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 494 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 16 दिसंबर को परिणाम घोषित होते ही परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
अवनीश कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर उनके घर में उत्सव का माहौल है। उनके पिता अनिल कुमार सिंह और माता अनिता सिंह ने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शांत स्वभाव को दिया है। उन्होंने बताया कि अवनीश पढ़ाई के साथ-साथ अपने सामाजिक और शैक्षणिक दायित्वों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं।
स्कूल संचालन में पिता का करते है सहयोग
परिवार के अनुसार, अवनीश न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे हैं, बल्कि आचार्य नरेंद्र पब्लिक स्कूल, खलपुरा के संचालन में भी सक्रिय सहयोग करते हैं। विद्यालय में पढ़ाई हो या खेल-कूद, बच्चों के साथ समय बिताना और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देना उन्हें बेहद पसंद है। यही वजह है कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते हैं।
उल्लेखनीय है कि अवनीश कुमार सिंह की शैक्षणिक यात्रा पहले से ही प्रेरणादायक रही है। वर्ष 2016 में उन्होंने CLAT UG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 87 प्राप्त कर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज (NUJS), कोलकाता से विधि की पढ़ाई पूरी की। अब वे आगे एलएलएम की पढ़ाई चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU), पटना से करने की तैयारी में हैं।
अवनीश की विशेष रुचि संवैधानिक कानून में है। वे भविष्य में कानून के माध्यम से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहते हैं। उनकी यह सोच और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अवनीश की इस सफलता पर शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि न केवल खलपुरा गांव बल्कि पूरे सारण जिले के लिए गर्व का विषय है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



