छपरा

Saran News: सारण में ड्यूटी से गायब 29 महिला सिपाहियों पर SSP ने की कार्रवाई, वेतन पर रोक

तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी से गायब 29 महिला सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। ये सभी महिला सिपाही बिना किसी सूचना और अवकाश के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पायी गयी है।

हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मतदान एवं मतगणना कार्यों के उपरांत की गई नियमित उपस्थिति गिनती में कुल 29 महिला प्रशिक्षु सिपाहियाँ बिना किसी सूचना या अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाई गईं। यह जानकारी दिवा पदाधिकारी द्वारा पुलिस केन्द्र, सारण को भेजी गई रिपोर्टों के आधार पर सामने आई है।

  • 15 नवंबर 2025 की प्रातः गिनती में 10 महिला सिपाही
  • 13 नवंबर 2025 की रात्रि गिनती में 19 महिला प्रशिक्षु सिपाही
    अपने कर्तव्य से बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं।

प्रशासन ने इस अनुपस्थिति को कर्तव्यहीनता, आदेश उल्लंघन और घोर लापरवाही मानते हुए सभी 29 प्रशिक्षु सिपाहियों के 13.11.2025 एवं 15.11.2025 के वेतन भुगतान को धारित करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही, सभी से 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

13.11.2025 को अनुपस्थित प्रशिक्षु सिपाहियों की सूची

क्रम संख्याबल संख्याप्रशिक्षु सिपाही का नाम
011089रजीन कुमारी
021035शिवानी कुमारी
031510वर्षा कुमारी
041564लक्ष्मी कुमारी
051211कोमल कुमारी
061229दिलखुश कुमारी
071506कुमारी निशा भारती
081513प्रियंका कुमारी
091567सिमा कुमारी
10171मनीषा कुमारी
11221प्रेरणा भारती
12320स्वाती कुमारी
13731सिमरन कुमारी
141029गुंजन कुमारी
151037सबीता कुमारी
161069के० सुनिता पासवान
171072रंभा कुमारी
181600खुशबु कुमारी
191629स्वाती कुमारी

15.11.2025 की प्रातः गिनती में अनुपस्थित प्रशिक्षु सिपाहियों की सूची

क्रम संख्याबल संख्याप्रशिक्षु सिपाही का नाम
011611पूजा कुमारी
021035शिवानी कुमारी
031089रजनी कुमारी
041522सोनाली कुमारी
051564लक्ष्मी कुमारी
061569प्रतीमा कुमारी
071570शिवानी कुमारी
081578मंजू कुमारी
091590श्रेया रानी
101107काजल कुमारी

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा और पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने हेतु नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button