सारण में शिक्षा का डिजिटल अध्याय, अब यूट्यूब और फेसबुक से जुड़ेगा ‘सारण गुरु’
पुस्तकालय में सुविधाओं का विस्तार
छपरा। शिक्षा को डिजिटल युग से जोड़ने और विद्यार्थियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सारण प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी अमन समीर ने गुरुवार को सारण पुस्तकालय एवं ‘सारण गुरु’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से शिक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
पुस्तकालय में सुविधाओं का विस्तार
बैठक में डीएम ने सारण पुस्तकालय की संरचना को और मजबूत बनाने के साथ ही पुस्तकालय के ऊपरी तल पर अतिरिक्त कमरे एवं हॉल निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य है कि यहाँ डिजिटल पुस्तकालय का संचालन शुरू हो सके। साथ ही पुस्तकालय परिसर में भवन के पीछे मंच और शेड के निर्माण का भी आदेश दिया गया ताकि विभिन्न ओरिएंटेशन कार्यक्रम और सेमिनार यहां आयोजित किए जा सकें।
‘सारण गुरु’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विस्तार
बैठक में जिलाधिकारी ने ‘सारण गुरु’ कार्यक्रम को विद्यार्थियों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके तहत संचालित डिजिटल क्लास का संचालन यूट्यूब पर किया जाए। साथ ही, कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए फेसबुक पेज बनाने और इसे सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने को कहा गया।
विद्यार्थियों के लिए लाभकारी पहल
प्रशासन का मानना है कि डिजिटल शिक्षा से जुड़ी ये पहलें विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इन डिजिटल कक्षाओं का लाभ उठाकर परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप पर जोर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सारण पुस्तकालय और ‘सारण गुरु’ जैसे प्रयासों से जिले में डिजिटल शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा, जो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान के नए द्वार खोलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
- November 28, 2026छपरासोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को बनाएंगे उद्यमी; बिहार को देश के 5 विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य
- November 28, 2026करियर – शिक्षाबिहार में बेटियों के लिए सुनहरा मौका! 39 आवासीय स्कूलों में 1604 सीटों पर मुफ्त नामांकन, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
- November 27, 2026छपरासोनपुर से भरेगी बिहार की उड़ान! 2030-31 तक बनेगा नया एयरपोर्ट, सारण-वैशाली को मिलेगी बड़ी सौगात



