Railway Updateदेश

Railway News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 14 वंदे भारत, 10 अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का परिचालन

नमो भारत की दस्तक के साथ बिहार में रेल सफर हुआ और तेज़ व आरामदायक

पटना। भारतीय रेल ने बिहार को आधुनिक, तेज़ और आरामदायक ट्रेन सेवाओं से जोड़ने में बड़ी प्रगति की है। 03 सितम्बर 2025 तक बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की 14 सेवाएँ, अमृत भारत एक्सप्रेस की 10 सेवाएँ और नमो भारत रैपिड रेल की 1 सेवा संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा कुछ नई ट्रेनों का परिचालन 15 सितम्बर 2025 से शुरू होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

बिहार में 14 वंदे भारत एक्सप्रेस

वर्तमान में बिहार से जुड़ी कुल 14 वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। इनमें पटना, गया, भागलपुर, दानापुर, पाटलिपुत्र, जोगबनी जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार सीधे दिल्ली, हावड़ा, रांची, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य बड़े शहरों से जुड़ा है।

मुख्य वंदे भारत ट्रेनें:

क्रम सं.गाड़ी सं.मार्गविशेष जानकारी
122349/22350पटना–राँचीमंगलवार को छोड़कर
222347/22348पटना–हावड़ाबुधवार को छोड़कर
322233/22234न्यू जलपाईगुड़ी–पटनामंगलवार को छोड़कर
422345/22346पटना–गोमती नगरशुक्रवार को छोड़कर
520887/20888रांची–वाराणसीमंगलवार को छोड़कर
622499/22500देवघर–वाराणसीमंगलवार को छोड़कर
722301/22302हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ीबुधवार को छोड़कर
822303/22304हावड़ा–गयागुरुवार को छोड़कर
922309/22310हावड़ा–भागलपुरशुक्रवार को छोड़कर
1020893/20894टाटानगर–पटनाबुध–शुक्र–शनि
1121893/21894टाटानगर–पटनारविवार
1221895/21896टाटानगर–पटनासोमवार
1326501/26502पाटलिपुत्र–गोरखपुरशनिवार को छोड़कर
14………जोगबनी–दानापुर15 सितम्बर 2025 से

 बिहार में 10 अमृत भारत एक्सप्रेस

तेज और किफ़ायती यात्रा के लिए बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस से भी मजबूत नेटवर्क मिला है। इनमें दिल्ली, मुंबई, गोमतीनगर और अमृतसर जैसे गंतव्यों तक सीधी सेवाएँ शामिल हैं।

मुख्य अमृत भारत ट्रेनें:

क्रम सं.गाड़ी सं.मार्ग
115557/15558दरभंगा–आनंद विहार
211015/11016सहरसा–लोकमान्य तिलक (मुंबई)
322361/22362राजेंद्रनगर–नई दिल्ली
415567/15568बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार
515561/15562दरभंगा–गोमतीनगर
613435/13436मालदा टाउन–गोमतीनगर
714047/14048सीतामढ़ी–दिल्ली
813697/13698गया–दिल्ली
9………जोगबनी–ईरोड
10………सहरसा–छेहरटा (अमृतसर)

बिहार की पहली नमो भारत रैपिड रेल

जयनगर–पटना नमो भारत रैपिड रेल (94803/94804) बिहार की पहली रैपिड रेल है। यह ट्रेन यात्रियों को कम समय में हाई-स्पीड और आरामदायक सफर प्रदान करती है। यह सेवा बिहार की रेल प्रणाली को देश के अन्य हाई-स्पीड नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

बिहार में लगातार बढ़ रही इन आधुनिक रेल सेवाओं ने न केवल यात्रा समय को कम किया है बल्कि कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है। आने वाले दिनों में जोगबनी–दानापुर वंदे भारत और जोगबनी–ईरोड अमृत भारत जैसी नई ट्रेनों के शुरू होने से यह नेटवर्क और भी मज़बूत होगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button