
छपरा। सारण पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान “नशा मुक्त सारण” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदना मठिया में गांजा की अवैध बिक्री एवं आपूर्ति की सूचना पर पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 129 किलोग्राम गांजा, सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि, बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस मामले में कुल 04 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई
रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गोदना मठिया निवासी रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी अपने घर एवं दुकान से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर एएसपी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रमेन्द्र गिरी के घर एवं दुकान पर छापेमारी की, जहां से तीन पॉलिथिन में रखा गांजा बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद छानबीन के क्रम में घर के पीछे स्थित शौचालय के पास छिपाकर रखा गया गांजा और एक अन्य आरोपी धमेन्द्र गिरी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की और उनके निशानदेही पर भारी मात्रा में गांजा एवं अन्य संपत्ति बरामद की गई।
संपत्ति और आभूषण की बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों के घर से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
- गांजा: कुल 129 किलोग्राम
- सोने एवं हीरे के आभूषण (या सोने जैसे दिखने वाले): 199.300 ग्राम
- चांदी के आभूषण: 643 ग्राम
- नगद राशि: ₹89,520
- बुलेट मोटरसाइकिल: 1
- जमीन के कागजात: 06 दस्तावेज (अनुमानित मूल्य ₹10 लाख)
- विभिन्न बैंक पासबुक / चेकबुक: 04
- आधार कार्ड: 02
- पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि अन्य सामग्री
सिवान से दो और तस्कर गिरफ्तार
इस तस्करी रैकेट में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को सारण पुलिस ने सिवान जिले के चैनपुर से गिरफ्तार किया। ये आरोपी हैं:
- निक्की प्रसाद, पिता- स्व. ब्रह्मा जी प्रसाद
- रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया, पिता- स्व. ब्रह्मा जी प्रसाद
इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विधिक कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल
इस पूरे मामले को लेकर रिविलगंज थाना कांड संख्या-253/25, दिनांक-01.08.25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (2)(B), 111(3), 111(4), 111(6) B.N.S. एवं 20 (B)(ii)(C), 27 N.D.P.S. एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को BNSS की धारा 107 के तहत जब्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन इस केस में स्पीडी ट्रायल के जरिए शीघ्र निर्णय लेकर आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
छापेमारी में शामिल पुलिस टीम
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
- पुलिस उपाधीक्षक, यातायात
- अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर
- थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं उनके पदाधिकारी/कर्मी
- जिला आसूचना इकाई, सारण
- विशेष बाइक गश्ती टीम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा छापेमारी टीम को शीघ्र सफलता के लिए पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।
जागरूकता और सहयोग की अपील
सारण पुलिस ने आमजन से नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी जैसे संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए आम नागरिकों की जागरूकता और सूचना अत्यंत जरूरी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







