Lava का आकर्षक 5G फोन DSLR जैसे कैमरा के साथ होगा लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
Lava Blaze Dragon भारत में 25 जुलाई को होगा लॉन्च

Lava का आकर्षक 5G फोन DSLR जैसे कैमरा के साथ होगा लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट। भारतीय बाजार में लावा जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे ब्लेज ड्रैगन के नाम से पेश करने वाली है। यह डिवाइस भारत में 25 जुलाई को लॉन्च होगा। यह शानदार फोन 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करेगा। चलिए जानते है इस डिवाइस की खासियत…
Lava Blaze Dragon फ़ोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
चिपसेट – इसमें आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो अभी कई बजट फोन्स में देखने को मिल रहा है। इस चिपसेट से अंदाजा मिल जाता है कि फोन 5G होने वाला है।
कैमरा सेटअप – इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें AI बेस्ड 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। फोन के कैमरा सेटअप के साइड में बुलेट जैसी एलईडी फ्लैश दी गई है।
बैटरी – डिवाइस में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
कलर विकल्प – लावा ब्लेज ड्रैगन के सामने आए रेंडर्स से यह भी पता चलता है कि डिवाइस गोल्डन कलर में उपलब्ध होगा।
कनेक्टिविटी फीचर्स – कंपनी ने फोन को टीज करते हुए डिवाइस का फोटो शेयर किया है जिसमें डिवाइस के निचले किनारे पर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक देखने को मिल रहा है।
Lava Blaze Dragon भारतीय बाजार में संभावित कीमत और उपलब्धता
भारत में इसके कीमत की बात करें तो टिप्सटर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट करते हुए बताया है कि लावा ब्लेज ड्रैगन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है। यह फोन ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है। कम्पनी का यह डिवाइस 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा और अमेजन पर उपलब्ध होगा।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



