क्राइमछपरा

Wanted Criminal: सारण का वांटेड कुख्यात अपराधी पुपुन सिंह गिरफ्तार, संपत्ति होगी जब्त

21 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में था वांछित

छपरा। सारण जिले के जनताबाजार थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी पुपुन सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

Crime News: सारण में गैस कटर से ATM मशीन काटकर 6.66 लाख रूपये की चोरी, DIG और SSP ने की मामले की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुपुन सिंह हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, षड्यंत्र और जमीन विवाद से जुड़े मामलों समेत 21 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। जनताबाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे स्थानीय इलाके से ही गिरफ्तार किया।

advertisement

जल्द होगी संपत्ति जब्त

सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 107 बीएनएसएस के अंतर्गत संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ होती है जो लंबे समय से फरार रहते हैं और समाज में भय का माहौल बनाए रखते हैं।


अभियुक्त पुपुन सिंह का आपराधिक इतिहास (FIR तालिका):

क्रम संख्याकांड संख्याथानातिथिधाराएं
151/12जनताबाजार05.06.12395/364(A)/302/201 IPC, 3(2)(v) SC/ST Act
203/09जनताबाजार04.01.09392 IPC
313/09जनताबाजार04.02.09341/323/325/379/307/337/338 IPC, 27 Arms Act
419/15जनताबाजार20.03.15147/148/149/380/427/435/153(A) IPC
5101/15जनताबाजार10.07.15341/323/384/379/427/504/34 IPC
686/07जनताबाजार27.12.07307/34 IPC, 27 Arms Act
785/07जनताबाजार25.12.07341/504/506 IPC, 3(i) SC/ST Act
857/14जनताबाजार15.07.14341/323/324/307/379/504/506 IPC
918/17जनताबाजार09.02.17341/323/307/379/504/506/34 IPC
1069/16जनताबाजार04.07.16342/323/379/34 IPC
1126/09जनताबाजार25.03.09341/323/379/504/34 IPC
12129/18जनताबाजार11.10.18341/323/386/504/34 IPC
13320/18एकमा12.12.18341/323/379/386/411/34 IPC
14174/18जनताबाजार12.12.1830(A) Bihar Excise Act
15109/19जनताबाजार14.07.19379/34 IPC
16113/19जनताबाजार22.07.19323/504/506/34 IPC
17139/19जनताबाजार29.08.19341/324/307/506 IPC, 27 Arms Act
18171/19जनताबाजार03.11.19341/323/354(B)/447 IPC
19241/22जनताबाजार30.12.22341/342/323/504/506/34 IPC, 27 Arms Act
20106/23जनताबाजार22.06.23379/420/406/120(B)/34 IPC
21172/23जनताबाजार11.10.23341/323/307/384/385/504/506/34 IPC, 27 Arms Act

सारण पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुपुन सिंह जैसे लंबे समय से फरार अपराधी की गिरफ्तारी से न केवल जनताबाजार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button
close