Special Train: छपरा होकर फिर दौड़ेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को दिसंबर तक राहत
द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार

छपरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर और बरौनी के बीच चलाई जा रही विशेष गाड़ी संख्या 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 2 जुलाई से 29 दिसंबर 2025 तक संचालित की जाएगी।
अब दिसंबर तक चलेगी ये ट्रेन
गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर से बरौनी के लिए प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04138 बरौनी से ग्वालियर के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी। ग्वालियर से चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक ( प्रत्येक रविवार एवं बुधवार) विशेष गाड़ी का संचलन 02 जूलाई से 28 दिसम्बर, 2025 तक किया जायेगा तथा बरौनी से चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ( प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार) विशेष गाड़ी 03 जूलाई से 29 दिसम्बर, 2025 तक किया जायेगा।
छपरा और बलिया के यात्रियों को फायदा:
गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक गाड़ी (प्रत्येक रविवार एवं बुधवार) को ग्वालियर से 7:10 बजे प्रस्थान कर डबरा से 7:48 बजे,दतिया से 8:17 बजे,वी.लक्ष्मीबाई झांसी से 9:20 बजे,मोठ से 10:52 बजे, एट से 11:22 बजे,उरई से 11:45 बजे कालपी से 12:27 बजे,पुखरायां से 12:52 बजे,गोबिंदपुरी से 15:05 बजे,फतेहपुर से 16:07 बजे,प्रयागराज जं से 18:05 बजे,ज्ञापुर रोड़ से 19:15 बजे,बनारस से 20:30 बजे,वाराणसी से 20:50 बजे,औड़िहार से 21:50 बजे,गाजीपुर सिटी से 22:50 बजे छुटकर दूसरे दिन बलिया से 00:10 बजे,सुरेमनपुर से 01:32 बजे,छपरा से 04:50 बजे,हाजीपुर से 06:05 बजे, शाहपुर पटोरी से 06:47 बजे छुटकर 08:00 बजे बरौनी पहुँचेगी।
बरौनी से चलकर ग्वालियर तक जायेगी
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक गाड़ी ( प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार) को बरौनी से 09:45 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 10:42 बजे,हाजीपुर से 11:40 बजे,छपरा से 14:05 बजे,सुरेमनपुर से 15:55 बजे,बलिया से 17:05 बजे,गाजीपुर सिटी से 18:15 बजे,औड़िहार से 19:20 बजे,वाराणसी से 20:40 बजे,बनारस से 21:05 बजे,ज्ञानपुर रोड से 22:32 बजे,प्रयागराज जं से 23:35 बजे छुटकर दूसरे दिन फतेहपुर से 00:45 बजे,गोविंदपुरी से 02:40 बजे,पुखरायाँ से 40:35 बजे,कालपी से 04:51 बजे,उरई से 05:18 बजे, एट से 05:39 बजे,मोठ से 06:05 बजे, वी.लक्ष्मीबाई झांसी से 07:50 बजे. दतिया से 08:14 बजे, डबरा से 08:42 बजे छुटकर 10:20 बजे ग्वालियर पहुँचेगी ।
इस गाड़ी के रेक संरचना में चेयर कार 03,वातानुकूलित क्ष्रेणी 03,स्लीपर क्ष्रेणी 05 एवं सामान्य क्ष्रेणी के 07 कोच लगाये जाएगे ।
यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद लाभकारी साबित होगी
ट्रेन के संचालन का यह विस्तार रेलवे की ओर से यात्रियों को त्योहार और साल के अंत में होने वाली भीड़ के मद्देनजर राहत देने का प्रयास है। खासकर छपरा, हाजीपुर और बलिया जैसे स्टेशनों के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद लाभकारी साबित होगी। इस ट्रेन की समय-सारणी में किसी भी प्रकार के बदलाव या जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
ट्रिपल कैमरा सेटअप 8GB रैम 128GB स्टोरेज में लांच हुआ सबसे अच्छा Vivo V50 Pro 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में At Low Price |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







