Road Construction: सारण में ₹81.47 करोड़ की लागत से 18KM लंबी सड़क का होगा चौड़ीकरण
केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत योजना को मिली स्वीकृति

छपरा। सारण जिले के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मानपुर से गरखा बाजार तक 18.1 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की योजना को बिहार सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए ₹81.47 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जो पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत प्रदान की गई है।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी
वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 5.5 से 7 मीटर के बीच है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इससे न सिर्फ सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सहज आवाजाही संभव होगी, बल्कि भारी वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, लंदन जा रही फ्लाइट में सवार थे 242 लोग |
इन गांवों और बाजारों को मिलेगा लाभ
यह सड़क परियोजना मानपुर (एनएच-19) से शुरू होकर गरखा बाजार (एनएच-722) तक जाएगी। इस मार्ग पर भैरवपुर, मटिहान चौक, कमालपुर, मौल्वी बाजार, मिर्जापुर, रामगढ़ा, वसंत बाजार, कुदरबाधा, चिंतामनपुर, रामपुर, कदना बाजार और गुहम्मदपुर जैसे प्रमुख गांव और बाजार स्थित हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद इन क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
आवागमन होगा तेज, सुरक्षित और सुगम
सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी, क्योंकि लोगों को बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण समय की बचत होगी। इसके साथ ही एंबुलेंस, स्कूल बस और सार्वजनिक परिवहन का संचालन भी पहले से ज्यादा प्रभावी होगा।
Lalitpur Singrauli Rail Line: 171KM लंबी रेलवे लाइन बिछायी जायेगी, 71KM ट्रैक बनकर तैयार |
स्थानीय लोगों में खुशी
परियोजना की स्वीकृति के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की हालत खराब थी, जिससे जर्जर मार्ग पर आवागमन में परेशानी होती थी। अब चौड़ी और सुदृढ़ सड़क बनने से पूरे इलाके को विकास की नई रफ्तार मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



