Chhapra News: नगर निगम के लिपिक को 60 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार
सेवानिवृत्त कर्मी की पेंशन शुरू कराने के एवज में ले रहा था रिश्वत

छपरा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक लिपिक को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लिपिक की पहचान सूरज मोहन यादव के रूप में हुई है, जो नगर निगम में कार्यरत है।
सूत्रों के अनुसार, सूरज मोहन यादव एक सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी की पेंशन शुरू कराने के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। जैसे ही वह घूस की रकम ले रहा था, उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।
मार्केट में एक्स्ट्रा लक्ज़री लुक के साथ Maruti Suzuki Eeco हुई Launch बेहतरीन बूट स्पेस के साथ जाने कीमत
टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को पहले से ही शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया।
Vande Bharat Express: गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस अब चलेगी 16 कोच के साथ
निगरानी टीम ने बताया कि घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और फिर सटीक योजना के तहत लिपिक को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर
क्राइमApril 29, 2026Cyber Crime: बिहार में 5036 फर्जी बैंक खातों पर एक्शन, साइबर माफिया के नेटवर्क में सेंध
क्राइमApril 29, 2026सारण में कोर्ट का बड़ा फैसला, गांजा तस्कर को मिली 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना







