
छपरा। उत्तर बिहार के गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के किसानों को शीघ्र ही सिंचाई सुविधा का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली के पुनरुद्धार एवं लाइनिंग को लेकर चलाई जा रही ई.आर.एम योजना (Extension, Renovation and Modernization Scheme) का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने पर लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि को वर्ष भर भरपूर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
साल 2014 में स्वीकृत इस योजना का उद्देश्य 1 लाख 58 हजार हेक्टेयर भूमि में नई सिंचाई क्षमता का सृजन और 1 लाख 47 हजार हेक्टेयर की पूर्ववर्ती क्षमता का पुनरुद्धार करना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹2061.82 करोड़ की लागत स्वीकृत की गई है।
योजना के तहत नहरों की सफाई, पुरानी संरचनाओं का पुनर्निर्माण और नई संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ नहरों की कंक्रीट लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है। संपूर्ण परियोजना को 9 कार्य समूहों में विभाजित कर चरणबद्ध रूप में लागू किया गया है। वर्तमान में 8 समूहों में कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें कई कार्य अंतिम चरण में हैं।
अब तक की प्रगति:
99,300 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता का पुनरुद्धार
74,900 हेक्टेयर भूमि में नई सिंचाई क्षमता का सृजन
इन इलाकों के किसानों को मिलेगा लाभ:
🔹 गोपालगंज जिले के प्रखंड:
कुचायकोट, पंचदेवरी, कटैया, भोरे, विजयीपुर, फुलवरिया, गोपालगंज, हथुआ, बैकंठपुर, उचकागाँव, मांझा, बरौली, सिधवलिया
🔹 सिवान जिले के प्रखंड:
नौतन, लकड़ीनबीगंज, जिरादेई, सिवान, हुसैनगंज, पचरुखी, हसनपुरा, दरौंधा, सिसवन, बरहरिया, महाराजगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर, गोरयाकोठी, आंदर, गुठनी, दरौली
🔹 सारण जिले के प्रखंड:
मशरक, पानापुर, तरैया, मढ़ौरा, अमनौर, मकेर, परसा, दरियापुर, एकमा, मांझी, लहलादपुर, बनियापुर, जलालपुर, गरखा, छपरा, नगरा, इसुआपुर
Yamaha R15 V4 Bike नए स्पोर्टी डिजाइन फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लॉन्च |
कृषि उत्पादन में आएगा उछाल
जिन इलाकों में सिंचाई की अनियमितता के कारण फसल उत्पादन सीमित था, वहां अब किसानों को निर्बाध पानी की आपूर्ति मिलेगी। इससे धान, गेहूं, दलहन और सब्जियों जैसी फसलों की बुआई व उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि संभव होगी।
मिडिल क्लास फैमिली के बजट में launch हुई Apple Car Play फीचर्स वाली Maruti Brezza की दमदार कार
जल संसाधन विभाग का दावा:
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना के सभी चरणों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सिंचाई क्षमता का विस्तार इस क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







