छपरा में दो दुकानों में वन विभाग की टीम ने की छापेमारी, वन्यजीवो की खाल बेचने वालें 2 कारोबारी गिरफ्तार

छपरा : छपरा में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीरामसुन्दर एम. के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर सारण वन विभाग ने छपरा रेंज के रेंजर बांके पासवान और अन्य वनरक्षियों की टीम के नेतृत्व में मौना चौक, छपरा में सघन छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान मौना चौक, छपरा में रंजीत कुमार, आकाश गुप्ता द्वारा संचालित दो दुकानों पर छापा मारा गया और कई वन्यजीव वस्तुएं मिली।
जिन्हें रखने और व्यापार करने पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रतिबंध है। यह बिहार में हाल के दिनों में सबसे बड़ी छापेमारी है जिसमें बाघ की खाल के टुकड़े, बाघ के पंजे, कछुए के खोले, साही की कांटा, विभिन्न सांपों की खाल, मृग के सींग आदि शामिल थे। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 भारतीय वन अधिनियम-1927 और जैविक विविधता अधिनियम-2002 के तहत मामले दर्ज किए गए।
वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए सबसे कड़े अधिनियम हैं। डीएफओ सारण ने कहा कि इन अवैध वन्यजीव वस्तुओं की आपूर्ति के स्रोत और व्यापार नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद लिंकेज का पता लगाने के लिए वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और बिहार के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया गया कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 जंगली जानवरों और पौधों की विभिन्न
प्रजातियों के संरक्षण, उनके आवासों के प्रबंधन, जंगली जानवरों, पौधों तथा उनसे बने उत्पादों के व्यापार के विनियमन एवं नियंत्रण के लिये एक कानूनी ढाँचा प्रदान करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 3, 2026अब 4 लाख सालाना आय वाले भी ले सकेंगे 5 लाख तक चिकित्सा सहायता
छपराJune 3, 2026वर्दी वाला देवदूत!दिन हो या रात, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ पड़ते हैं SHO अश्विनी तिवारी
छपराJune 3, 2026सारण के मांझी में बनेगा अटल स्मृति पार्क! सासंद सिग्रीवाल ने रेलवे से की मांग
Railway UpdateJune 3, 2026छपरा-बलिया से पटना के लिए चलेगी DMU-Memu ट्रेन, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने की मांग







