गड़खा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विभाग का कार्यालय में महीनों से ताला बंद

छपरा। आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित पीडीएस अंतर्गत गरीबों को राशन दूकान के तहत प्रतिमाह न्यूनतम दर पर निर्धारित मात्रा में अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी जिला स्तर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड में पद स्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौपीं गई है।लेकिन गड़खा प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्रखंड आपूर्ति विभाग का कार्यालय में महीनों से ताला बंद है।आपूर्ति विभाग का कोई भी कर्मी या अधिकारी यहाँ नहीं पहुँच रहे हैं,
जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।खाद्य आपूर्ति एवं राशन कार्ड इत्यादि समस्याओं को लेकर लोग दूर दूर के गाँव से आते है और वे वापस लौट जाते है।वही मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश राय और संघ महासचिव सम्पत राम राही से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड आपूर्ति अधिकारी जब से प्रभार ग्रहण किया उसके बाद से आजतक कार्यालय बंद ही रहता है,शुदि लेने वाला यहाँ कोई नहीं है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बी डी ओ पूजा कुमारी कहती है कि आपूर्ति विभाग का कार्यालय बंद रहने के कारण खाद्य आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या को लेकर ग्रामीण मेरे पास पहुँचते है लेकिन उसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



