
छपरा। नगर थाना क्षेत्र साहेबगंज में 9 मई को हुई 70 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल कैश चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा दी है। चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है और इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदेह के घेरे थी कस्टोडियन गार्ड की भूमिका
घटना हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी की कैश वैन से जुड़ी है, जिसमें कस्टोडियन गार्ड की भूमिका ही संदेह के घेरे में आ गई थी। नगर थाना कांड संख्या 248/25 के तहत दर्ज इस मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) राजकिशोर सिंह ने किया।
तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के दम पर SIT टीम ने की बड़ी कार्रवाई
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए SIT टीम ने आखिरकार इस कैश लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो कैश वैन के कस्टोडियन गार्ड और एक अभियुक्त उनका परिजन है।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: शहर में हुई जाकिर कुरैशी हत्याकांड में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
गार्ड ने डुप्लीकेट चाभी बनाकर किया कांड
जांच में सामने आया कि इस पूरे कांड के पीछे कैश वैन में कार्यरत गार्डों का ही हाथ था। उन्होंने योजना के तहत कैश वैन की डुप्लीकेट चाभी तैयार की और उचित समय देखकर पैसे निकाल लिए। इसके बाद पूरी राशि को छुपा दिया गया। पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की कॉल डिटेल और गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण कर अभियुक्तों तक पहुंच बनाई।
ये भी पढ़ें: छपरा-मुजफ्फरपुर नई Railway Line प्रोजेक्ट का ड्रोन से सर्वे, मिलेगा वैकल्पिक रेलमार्ग
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- रत्नेश कुमार साह, पिता – भवसागर साह, निवासी – बरदहियाँ, थाना – मढ़ौरा।
- सोनू कुमार सिंह, पिता – ओमप्रकाश सिंह, निवासी – फकुली, थाना – मुफस्सिल।
- कृष्ण कुमार, पिता – कमलेश सिंह, निवासी – कटहरी बाग, थाना – नगर।
तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया और डुप्लीकेट चाभी की मदद से कैश वैन से रुपए निकाल लिए।
बरामद सामग्री की विवरणी:
- नगद राशि – ₹70 लाख
- मोबाइल – 4
- मोटरसाइकिल – 1 (घटना में प्रयुक्त)
- हेलमेट – 1
- डुप्लीकेट चाभी – 1
- घटना के समय पहना गया पैंट-शर्ट – 1 सेट
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, टीम को मिलेगा इनाम
इस त्वरित और सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली SIT टीम के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
जांच में शामिल अधिकारी:
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1)
- नगर थाना अध्यक्ष एवं सहयोगी कर्मी
- जिला आसूचना इकाई, सारण
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा



