
छपरा। खेल के मैदान से सारण के लिए गर्व की खबर सामने आई है। महाराणा प्रताप नगर, छपरा की उभरती हुई वॉलीबॉल खिलाड़ी वरदान सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वरदान को बिहार अंडर-18 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम में यूनिवर्सल अटैकर के रूप में चुना गया है। इस चयन के साथ ही वह इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने वाली सारण की पहली महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी बन गई हैं।
वरदान की मेहनत लाई रंग
वरदान सिंह को यह सफलता यूं ही नहीं मिली है। वह पिछले कई वर्षों से सारण जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अमित सौरव के निर्देशन में कड़ी मेहनत कर रही हैं। अमित सौरव ने बताया कि वरदान शुरू से ही अनुशासित, समर्पित और मेहनती खिलाड़ी रही हैं। उनका चयन न केवल सारण बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरदान आने वाले दिनों में और भी बड़े मंचों पर चमकेंगी।
खेल है खून में
वरदान को खेल का जुनून विरासत में मिला है। उनके पिता निलाभ गुंजन भी जिले के जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है। स्थानीय कोचिंग संस्थान और उनके प्रशिक्षकों के बीच भी उत्सव का माहौल है।
जिलेभर से मिल रही शुभकामनाएं
वरदान के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, वरिष्ठ खिलाड़ी श्याम देव सिंह और कई अन्य खेल प्रेमियों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
अब सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स देशभर के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है। अब सभी की निगाहें वरदान सिंह के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह अपने खेल से सबको प्रभावित करेंगी और सारण की बेटियों के लिए मिसाल बनेंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



