अब में भूमि सुधार से जुड़ी कार्यप्रणाली का हुआ डिजिटलीकरण, मापी के लिए करें ऑनलाइन अपील

छपरा। भूमि सुधार से जुड़ी कार्यप्रणाली को अब और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाते हुए, सारण जिले में मापी अपील प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। 01 अप्रैल 2025 से अब किसी भी रैयत या नागरिक को मापी से संबंधित अपील दाखिल करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
कैसे होगी नई प्रक्रिया?
अब भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय में मापी से संबंधित सभी अपीलें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही दाखिल की जाएंगी। इसमें अपील से लेकर रिपोर्ट तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होगी।
ऑनलाइन मापी अपील में शामिल प्रक्रियाएं:
- आवेदन दाखिला (Online Appeal Filing)
- गुण-दोष की जाँच (Defect Checking)
- सुनवाई की तिथि की सूचना
- मापी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान
- अमीन को कार्य सौंपना (Assignment)
- मापी प्रतिवेदन की डिजिटल अपलोडिंग
ऑफलाइन आवेदन अब नहीं होगा मान्य
प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 01 अप्रैल 2025 से कोई भी अपील ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। यह निर्णय ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और भूमि विवादों के निपटारे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी रैयतों और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे मापी अपील के लिए ई-मापी पोर्टल का ही प्रयोग करें और समय पर दस्तावेज व शुल्क जमा करें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



