सारण में दो पक्षो के बीच उत्पन्न विवाद ने लिया हिंसक रूप, थाने में घुसकर पुलिस से हाथापाई

छपरा। सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर सैदपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को गाली-गलौज करने, मारपीट करने और राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिलने पर दिघवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद करीब 60-70 लोग थाना परिसर में जुट गए और पुलिस से बहस करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सोनपुर भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



