संजीवनी संस्कार स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना स्कूल का मुख्य उद्देश्य: डॉ. अनिल

छपरा। छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी में स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल का स्थापना दिवस इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे माहौल में उत्सव की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, विद्यालय की प्राचार्या ज्योति सिंह तथा पत्रकार अमन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत किया।
बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना स्कूल का मुख्य उद्देश्य
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि संस्थान का मूल उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। यही सोच इस विद्यालय के नाम ‘संजीवनी संस्कार’ में भी झलकती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना के तुरंत बाद कोरोना काल जैसी विकट परिस्थिति सामने आ गई थी। उस कठिन समय में जब अधिकांश संस्थान बंद हो रहे थे, तब इस विद्यालय को बंद करने के बजाय ‘संजीवनी किचन’ के रूप में संचालित किया गया।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब लोग एक बिस्किट या पानी के लिए भटकते नजर आ रहे थे, उस समय इस विद्यालय परिसर में जरूरतमंदों को दिन में दो समय भोजन उपलब्ध कराया गया। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी रहा है।
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ तथा सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावक एवं उपस्थित अतिथि काफी प्रभावित हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ा। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज बृजेश कुमार, प्राचार्या ज्योति सिंह, अनिशा, प्रियांशु, चंदा, शिशिर श्रीवास्तव, एसपी मिश्रा, काजल कुमारी, कल्पना, सुरभि, प्रति, प्रिया, आरती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



