छपरा जंक्शन होकर चलेगी 18 कोच वाली गुहावाटी-गाजीपुर सिटी होली स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05044 गाजीपुरसिटी-गुवाहाटी एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गाजीपुर सिटी से 08 मार्च, 2025 को इकहरी यात्रा केलिये निम्नवत किया जायेगा।
05044 गाजीपुर सिटी-गुवाहाटी एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी 08 मार्च, 2025 को गाजीपुर सिटी से 17.45 बजेप्रस्थान कर बलिया से 18.40 बजे, छपरा से 19.45 बजे, हाजीपुर से 21.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.42 बजे, बरौनीसे 23.55 बजे, दूसरे दिन खगड़िया से 00.54 बजे, कटिहार से 03.50 बजे, किशनगंज से 05.46 बजे, न्यू जलपाईगुड़ीसे 07.50 बजे, न्यू कोचबिहार से 09.50 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 10.12 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 12.07 बजे तथा रंगियासे 14.12 बजे छूटकर गुवाहाटी 15.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान श्रेणी के 12 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 6, 2026छपरासारण के 78 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक के लिए लगी रोक
- July 6, 2026क़ृषितालाब बनेगा कमाई का खजाना, देशी मछली पालन पर बिहार सरकार दे रही 60% सब्सिडी
- July 4, 2026क्राइमसारण में माँ की हत्या का मास्टरमाइंड निकला सौतेला बेटा! 14 दिन बाद पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड का राज
- July 4, 2026छपरारिविलगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज



